0
(0)

ढोलबज्जा: बिहपुर के भ्रमपुर बंधन बैंक कर्मी श्रवण शर्मा से शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे कदवा के फोरलेन सड़क बुढ़ी धार समीप एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखा छिनतई करने का प्रयास किया गया. बैंक कर्मी कदवा से नवगछिया की ओर जा रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही गश्ती कर रहे कदवा ओपी पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की. श्रवण शर्मा ने पुलिस को बाता- मेरे साथ रुपए पैसे नहीं थे. प्रतापनगर कदवा से आगे बढ़ने के बाद अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर मुझे रोकने का प्रयास किया. मैं आगे बढ़ता गया. कुछ दूर जाने पर स्थानीय लोगों की चहलकदमी देख अपराधियों भाग निकले.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: