0
(0)

परिवार ने ईद के बाद शादी कराने की कही थी बात, पुलिस मामले की जांच में जुटी

भागलपुर। बाईपास थाना क्षेत्र के खीरी बांध गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 19 वर्षीय युवक अजीम ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मृतक के पिता मोहम्मद मजीद ने बताया कि अजीम का पड़ोस की एक युवती से प्रेम संबंध था। बेटे ने इस बारे में परिवार को भी जानकारी दी थी। परिजनों ने उसे समझाते हुए कहा था कि इस बार ईद के बाद उसकी शादी करा दी जाएगी।

परिजनों के अनुसार घटना वाले दिन सुबह अजीम युवती से मिलने गया था। वहां दोनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद वह घर लौटा और अपने कमरे में घटना को अंजाम दिया ।

कुछ देर बाद जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो घर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बाईपास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी इस घटना को लेकर गहरा दुख और स्तब्धता का माहौल बना हुआ है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: