5
(2)

हर हर महादेव की जयघोष से तीसरी सोमवारी पर गूंजा नवगछिया का शिवालय

नवगछिया : श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर नवगछिया स्थित गोशाला रोड के जगतपति नाथ महादेव मंदिर में एक बार फिर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 3:00 बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया जो देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने गंगाजल , व दूध लेकर मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर मंदिर प्रांगण ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठा। भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग कतारबद्ध होकर जल अर्पण के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर के पुजारियों और समिति सदस्यों द्वारा शिवलिंग पर बेलपत्र, पुष्प, दूर्वा, धतूरा, भांग, अक्षत, फल और दूध से विशेष श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की गई।

इस दौरान खासकर मिनी डाक बमों की टोली आकर्षण का केंद्र बनी, जो भोलबाबा के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंची। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलार्पण कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की।

पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और बिजली की झालरों से सजाया गया हैं । मंदिर में प्रवेश के समय पुजारियों द्वारा हर भक्त को टीका लगाकर प्रसाद भी दिया जा रहा था।

सोमवारी पर श्री श्री 108 श्री महाशिवरात्रि कमिटी द्वारा आयोजित श्रृंगार पूजा में नवगछिया के नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि सह समाजसेवी प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव नें भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया गया। माता गौरी, श्री गणेश, कार्तिकेय जी की विधिपूर्वक पूजा की गई। चारों ओर धूप-बत्ती और फूलों की सुगंध से वातावरण भक्तिमय बन गया।

श्रृंगार पूजा के आयोजन में श्री श्री 108 श्री महाशिवरात्रि कमेटी के अलावा कई स्थानीय स्वयंसेवी कार्यकर्ता, युवाओं और श्रद्धालुओं ने मिलकर सहयोग किया। मंदिर के व्यवस्थापक और मुख्य पुजारी रंजन बाबा, अशोक सिंह, सोना साह, पुष्पेश पंडित, दीपक कुमार, रामजी गुप्ता, आलोक कुमार, राहुल कुमार सहित अन्य सेवकों की भूमिका सराहनीय रही।

वैदिक उच्चारण के साथ श्रृंगार पूजा पंडित अजीत पांडे बाबा के द्वारा कराई गई ।

वही मौके पर पंडित अजीत बाबा ने बताया कि जगतपति नाथ महादेव हमेशा अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं उनके दरबार में जो आकर हाथ जोड़ता है बाबा उसपर अपनी कृपा जरूर करते हैं ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: