



नवगछिया। एनएच 31 पकड़ा मोड़ के समीप स्थित प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में आज 25 जुलाई को ‘जीएस न्यूज़ क्रिएटिव टैलेंट हंट 2.0’ का पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम विद्यालय परिसर में संपन्न होगा।
इस संबंध में विद्यालय के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 जुलाई को विद्यालय का दसवां स्थापना दिवस भी है। इस अवसर पर स्थापना दिवस समारोह और क्रिएटिव टैलेंट हंट सम्मान समारोह का संयुक्त आयोजन किया जा रहा है।

समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह आयोजन भव्य रूप में किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागी बच्चों को सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। समारोह को लेकर विद्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल है और तैयारी पूरी कर ली गई है।













