0
(0)

भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। इस घटना में एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बबलू दास, शिवदास, फूलन देवी सहित लगभग 10 लोगों ने मिलकर महेश दास एवं उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। आरोप है कि लाठी-डंडे एवं अन्य हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे करीब 9 वर्ष पुराने एक विवाद को लेकर तनाव चल रहा था।

पीड़ित महेश दास ने बताया कि विवाद की शुरुआत बच्चों के बीच हुए झगड़े से हुई थी, जिसके बाद मामला अदालत तक पहुंचा था। उनके अनुसार, आरोपित पक्ष द्वारा लंबे समय से समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। जब उन्होंने समझौता करने से इनकार किया, तो उनके परिवार पर हमला कर दिया गया।

महेश दास ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनके साथ बेरहमी से पिटाई की गई तथा उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ भी की गई। फिलहाल सभी घायलों का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है और पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: