



29 अप्रैल को पूर्णिया से लोजपा नेता अनिल उरांव के अपहरण के बाद कृत्यनन्द नगर के डंगराहा से आज पुलिस ने उसकी लाश को बरामद किया है। पुलिस द्वारा लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है । इसके बाद परिजन आर एन साव चौक पूर्णिया पर लाश को रखकर आंदोलन कर रहे हैं ।

परिजनों का कहना है कि जिस तरह से लोजपा नेता का अपहरण किया गया और पुलिस झूठ पर झूठ बोलती रही और इस बीच अपहरणकर्ता द्वारा दस लाख की फिरौती भी दी गई लेकिन आज उसकी लाश मिलना ना सिर्फ पुलिस की नाकामी है बल्कि जंगलराज की ओर इशारा कर रहा है ।

बताते चलें कि कल अनिल उरांव के परिजन द्वारा पूर्णिया शहर में चक्का जाम कर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई थी और अपहरणकर्ता द्वारा मांगी गई राशि भी पहुंचाई थी । अनिल उरांव लगातार मनिहारी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते आ रहे हैं जिनका पैतृक घर पूर्णिया के जेपी नगर में है ।
















