


भागलपुर। राष्ट्रीय जनता दल द्वारा गोपालपुर विधानसभा अंतर्गत मकंदपुर चौक स्थित राजद कार्यालय आनंद निलय भवन में सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रदेश स्तर पर घोषित कार्यक्रम के तहत हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करना और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की दिशा में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान ने की, जबकि संचालन जिला प्रधान महासचिव संजय कुमार मंडल ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, जगदीशपुर (आरा) के विधायक राम विष्णु सिंह उर्फ लोहिया, प्रदेश महासचिव नारायण महतो, मोहम्मद शब्बीर अंसारी, प्रदेश सचिव मनीषा प्रजापति एवं संदीप यादव उपस्थित थे। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने के गुर सिखाए।
इस प्रशिक्षण में जिला संगठन के छह प्रकोष्ठों से जुड़े जिला एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहिउद्दीन, अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महेश फौजी, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कपिल देव प्रसाद मंडल, नगर अध्यक्ष तनवीर अहमद, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु यादव, इस्माइलपुर अध्यक्ष लड्डू दास, रंगरा अध्यक्ष सिकंदर दास एवं गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौबे समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
