5
(1)

इमाइलपुर प्रखंड में लोकतांत्रिक तरीके से सम्पन्न हुआ संगठनात्मक चुनाव

नवगछिया के इमाइलपुर प्रखंड के अनुसूचित जाति भिट्ठा टोला में सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का संगठनात्मक चुनाव शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक माहौल में सम्पन्न हुआ। प्रखंड चुनाव प्रभारी मो. मोइउद्दीन और सह प्रभारी कपिलदेव मंडल की उपस्थिति में लड्डू दास को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुना गया।

लड्डू दास के नाम का प्रस्ताव इमाइलपुर प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्षों द्वारा रखा गया, जिसे उपस्थित डेलिगेट्स और कार्यकर्ताओं ने ध्वनिमत से पारित किया। इसके बाद प्रखंड चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी ने उन्हें औपचारिक रूप से प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया।

इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान, संजय मंडल, मनोज मंडल, सुजीत मंडल, बबलू यादव समेत सभी पंचायत अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। चुनाव के दौरान पार्टी में एकता और संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: