0
(0)

भागलपुर पीरपैंती के बाखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूपुर गांव में जन्मदिन का जश्न मातम में बदल गया। सरकारी शिक्षक अजय कुमार साह के 14 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार साह की शुक्रवार की सुबह नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। सचिन अपने दो–तीन साथियों के साथ गांव से गुजरने वाली नदी में नहाने गया था। नहाते समय उसके दो साथी सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन सचिन गहरे पानी में डूब गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने उसका शव बाहर निकाला।

बताया जाता है कि शिक्षक अजय कुमार साह अपने परिवार के साथ बाहर रहते हैं। पुत्र का जन्मदिन मनाने के लिए ही परिवार बाबूपुर पैतृक गांव आया था। पिता ने बताया कि गुरुवार की रात पूरे परिवार ने धूमधाम से सचिन का जन्मदिन मनाया था। सुबह सचिन चुपके से साथियों के साथ नहाने चला गया और हादसे का शिकार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। मृतक के चाचा बीरबल साह, नटवर साह, भाजपा नेता मो. गुलजार, मो. मुराद, अजय राय, ब्रह्मदेव यादव, नवीन साह समेत ग्रामीण मौके पर पहुंचे। नदी किनारे सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और हर किसी की आंखें नम हो गईं।

सचिन अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। मां राखी देवी अपने लाल को खोकर बदहवास हैं, वहीं पिता अजय कुमार साह की चुप्पी उनके दर्द को बयां कर रही थी। सचिन पढ़ाई–लिखाई के साथ खेलकूद में भी निपुण था और कई बार अपने माता–पिता का मान बढ़ा चुका था।

घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमॉर्टम नहीं कराने की सहमति दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: