5
(1)

नवगछिया: नवगछिया के हरिया पट्टी स्थित राधे-राधे लस्सी भंडार की ओर से सावन माह के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की शुरुआत की गई है। इस ऑफर के तहत दो गिलास लस्सी खरीदने पर एक फ्रूटी मुफ्त दी जा रही है।

दुकान के प्रोपराइटर नीरज कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ऑफर खास तौर पर सावन के पावन अवसर पर ग्राहकों को शीतलता और स्वाद का आनंद देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है और इसका लाभ अधिक से अधिक लोग उठाएं।

गौरतलब है कि राधे-राधे लस्सी भंडार नवगछिया के लोकप्रिय ठंडे पेय पदार्थों के प्रतिष्ठानों में से एक है, जहां शुद्धता और स्वाद का विशेष ध्यान रखा जाता है। सावन जैसे धार्मिक माह में यह पहल लोगों को आकर्षित कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: