5
(1)

भागलपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन पूरे देश में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इसी कड़ी में भागलपुर के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने भी अपने आवास पर भव्य रूप से जन्मदिन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

समारोह में केक काटकर राहुल गांधी के दीर्घायु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। इस अवसर पर विधायक अजीत शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के भविष्य हैं और उनकी विचारधारा भारत को एक नई दिशा दे सकती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी केंद्र की सत्ता में आएगी और राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

अजीत शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों की सशक्त आवाज हैं। उनके नेतृत्व में देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो वे 2500 महिलाओं को लाभ पहुंचाने वाली योजनाएं लागू करेंगे।

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने राहुल गांधी के विचारों और उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके प्रधानमंत्री बनने की कामना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: