4
(1)

नवगछिया। ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (AICCTU) से संबद्ध ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन (ECREU) द्वारा बुधवार को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में नैतिक रूप से शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह हड़ताल 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य देशभर के श्रमिकों की प्रमुख समस्याओं और मांगों को उजागर करना है।

इस अवसर पर नवगछिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1 पर यूनियन की थाना शाखा के पदाधिकारी—सचिव शशिकांत प्रसाद मंडल, अध्यक्ष विभाष कुमार, कोषाध्यक्ष गणेश कुमार, संयुक्त सचिव तेजपाल तेजा सहित अन्य कर्मचारी और पदाधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने जनसभा कर अपनी आवाज बुलंद की और बाद में एक पैदल मार्च भी निकाला।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन ने इस हड़ताल को नैतिक समर्थन देते हुए रेलवे कर्मचारियों से जुड़ी 10 प्रमुख मांगों को दोहराया। इन मांगों में पूंजीपतियों के हित में बनाए गए चारों श्रम कानूनों को रद्द करना, पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करना, रेलवे में रिक्त पदों को शीघ्र भरना, आउटसोर्सिंग पर रोक लगाना, ठेका मजदूरों को समान कार्य के लिए समान वेतन देना, आठवें वेतन आयोग में छह सदस्यीय परिवार को आधार मानना, बोनस भुगतान सातवें वेतन आयोग के अनुरूप करना, तथा 14/2 और 55/30 जैसे विवादास्पद नियमों को समाप्त करना शामिल हैं।

इस मौके पर यूनियन द्वारा अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी तैयार किया गया, जिसे अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: