5
(2)

बिहपुर में ब्रजलेश्वरनाथ धाम जल चढ़ाने जा रही थी महिला, मायागंज अस्पताल में तोड़ा दम

नवगछिया : बरौनी-कटिहार रेलखंड के बिहपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी समपार, गेट संख्या 17 (जमालपुर ढाला) के पास सोमवार तड़के करीब 3 बजे एक महिला अज्ञात ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिहपुर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया।

मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान नवगछिया अनुमंडल के कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरवा टोला निवासी गीता देवी (उम्र 40 वर्ष), पति लुचो मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गीता देवी सोमवार की सुबह बिहपुर के प्रसिद्ध मड़वा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में भगवान शिव को जल अर्पित करने जा रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जमालपुर ढाला के पास रेल ट्रैक पार करते समय वे अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्क्षण एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जीवन नहीं बच सका।

बिहपुर रेल जीआरपी के थानाध्यक्ष सुदामा पासवान ने बताया कि अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद मृतका के गांव में शोक का माहौल है। परिजन और ग्रामीणों ने गहरा दुःख जताया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: