



नवगछिया के रेलवे केबिन पर टोटो द्वारा बम तोड़ने वाले आरोपी के घर पुलिस पहुंची । नवगछिया आरपीएफ पुलिस द्वारा गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव में बूम तोड़ने के आरोपी घर छापेमारी की। इस छापेमारी में आरपीएफ दरोगा सुधाकर सिंह यादव आरपीएफ आरक्षी संतोष कुमार सहित दलबल के द्वारा लतरा गांव के अनुज कुमार के घर पर छापेमारी की। अनुज कुमार पर आरोप है, कि उसके द्वारा बिना पंजीकृत टोटो से नवगछिया स्टेशन के पश्चिम केविन के बूम में धक्का मार कर बूम तोड़ दिया। बूम तोड़ने के बाद वह छोड़कर के फरार हो गया जिसको लेकर के उसकी गिरफ्तारी करने आरपीएफ पुलिस पहुँची थी म आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि की बूम तोड़ने के आरोपी के घर पर छापेमारी किया गया हैं अगर आरोपी हाजिर नहीं होगा तो उसके घर की कुर्की जप्ती की जाएगी।













