5
(1)

भागलपुर :
भागलपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इशाकचक थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के समीप छापेमारी कर पुलिस ने दो स्मैक कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 14 पुड़िया स्मैक और ₹90 हजार नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में स्मैक की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इशाकचक पासी टोला निवासी छोटू चौधरी और व्यायामशाला झोपड़पट्टी निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 4.12 ग्राम स्मैक बरामद की गई। साथ ही ₹90 हजार नकद भी जब्त किए गए, जिसे पुलिस स्मैक बिक्री की रकम मान रही है।

पूछताछ में आरोपियों ने पश्चिम बंगाल से स्मैक लाकर भागलपुर में सप्लाई करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: