



भागलपुर । बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के तत्वावधान में एवं पूर्वी चंपारण जिला ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के सहयोग से पांचवीं बिहार राज्य कैडेट व सब-जूनियर ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप (बालक एवं बालिका वर्ग) का आयोजन 19 जुलाई को मोतिहारी के खेल भवन में किया जाएगा।
इसकी जानकारी बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के महासचिव गौरी शंकर एवं राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसकी देखरेख पूर्वी चंपारण ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल, जिला सचिव अरुण कुमार सिंह, टूर्नामेंट डायरेक्टर रमेश कुमार उर्फ भोलाजी, टेक्निकल डायरेक्टर दीपक सिंह कश्यप, देवदत्त कुमार, मनोज यादव, गौतम कुमार, नागमणि चौधरी, पंकज साहनी और रवि गुप्ता कर रहे हैं।

बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के अध्यक्ष किशलय किशोर ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 26 से 29 जुलाई तक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कैडेट व सब-जूनियर ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप (बालक व बालिका वर्ग) के लिए किया जाएगा।














