


नवगछिया :
बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तथा समस्तीपुर जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सहयोग से राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम (बालक एवं बालिका वर्ग) का प्रशिक्षण शिविर 14 जनवरी से 19 जनवरी तक दलसिंहसराय (समस्तीपुर) में आयोजित किया जाएगा।
इसकी जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर एवं राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव ने बताया कि मोतिहारी में संपन्न 32वीं बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रशिक्षण शिविर के लिए 14 बालक एवं 14 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

उन्होंने बताया कि चयनित सभी खिलाड़ियों को 14 जनवरी को सुबह 10 बजे तक प्रशिक्षण शिविर स्थल पर प्रशिक्षण प्रभारी सह जिला सचिव विनोद राय के समक्ष रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से खिलाड़ियों को तकनीकी, शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा।

प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है—
बालक वर्ग:
छोटू कुमार, शशांक कुमार, आर्यन कुमार (बेगूसराय), गौरव कुमार, रौनक कुमार, अनिकेत कुमार (किलकारी), अमर कुमार (मधेपुरा), उज्ज्वल कुमार, हर्षित कुमार (सीवान), गौरव कुमार (लखीसराय), शुभम कुमार, सुमित कुमार (भागलपुर), आदर्श कुमार, आयुष राज (पूर्वी चंपारण)।
बालिका वर्ग:
रिया कुमारी, स्नेहा कुमारी, सुहानी कुमारी (बाढ़), लक्ष्मी कुमारी (लखीसराय), माही कुमारी, माही कुमारी (बेगूसराय), शबनम खातून, आदिति कुमारी (पूर्वी चंपारण), सज्जनि कुमारी (भागलपुर), रौशनी कुमारी, कंचन कुमारी, खुशी कुमारी (किलकारी), अनुप्रिया (समस्तीपुर), मनीषा कुमारी (नवगछिया)।

संघ पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षण शिविर से खिलाड़ियों के प्रदर्शन में और निखार आएगा तथा वे आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बिहार का नाम रोशन करेंगे।














