



नवगछिया। तिरुनेलवेली (तमिलनाडु) में 24 से 26 जनवरी तक आयोजित होने वाली फेडरेशन कप बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (महिला) में भाग लेने के लिए बिहार टीम में नवगछिया के दो खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।

यह जानकारी राज्य प्रवक्ता एवं नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार ने दी। नवगछिया मक्खात किया निवासी राजेंद्र प्रसाद मंडल और शीला कुमारी की पुत्री प्रज्ञा भारती, तथा नारायणपुर बलहा निवासी उत्तम कुमार और राखी देवी की पुत्री मुस्कान कुमारी का चयन बिहार राज्य महिला टीम में हुआ है।

राज्य टीम में चयनित होने पर भागलपुर जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, संघ के मुख्य संरक्षक एवं बिहपुर विधायक ई0 कुमार शैलेंद्र, अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, कोषाध्यक्ष दिव्य प्रियदर्शी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर, राहुल कुमार और राजेश कुमार रवि ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

चयनित खिलाड़ी 21 जनवरी 2026 (बुधवार) को अपराह्न 3:00 बजे कुशवाहा आश्रम, एसडीओ रोड, हाजीपुर (वैशाली) में बिहार टीम की फोटोग्राफी के बाद छपरा से ट्रेन द्वारा प्रतियोगिता स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे।













