5
(1)

भागलपुर । बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तथा वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के आयोजन में 32वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) का आयोजन 13 से 15 सितंबर तक हाजीपुर के कुशवाहा आश्रम (वैशाली) में किया जाएगा।

बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर और राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने जानकारी दी कि चैंपियनशिप को सफल बनाने के लिए नगर परिषद सभापति संगीता कुमारी, समाजसेवी किशलय किशोर, विनोद सिंह सम्राट, अनिल चंद्र कुशवाहा, कमल प्रसाद सिंह और वैशाली जिला संघ के सचिव रवि रंजन कुमार के नेतृत्व में तैयारी शुरू कर दी गई है।

इस प्रतियोगिता में राज्य संघ से मान्यता प्राप्त सभी जिलों और संस्थानों की टीमों को भाग लेने की अनुमति होगी। चैंपियनशिप में भाग लेने के इच्छुक टीमों को अपनी अग्रिम सूचना 10 सितंबर तक भेजने का निर्देश दिया गया है। प्रतियोगिता लीग-कम-नॉकआउट आधार पर राष्ट्रीय नियमों के अनुसार खेली जाएगी।

श्री शंकर ने बताया कि इसी राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बिहार पुरुष और महिला टीम का चयन किया जाएगा। यह टीमें आगामी 24 से 28 सितंबर तक डिंडीगुल (तमिलनाडु) में आयोजित 71वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: