3
(2)

नवगछिया : बिहार राज्य परियोजना एवं यूनिसेफ के तत्वाधान में पटना में एडोलिसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स एवं करियर गाइडेंस प्रोग्राम के मास्टर ट्रेनर के लिए तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में भागलपुर जिले की राजकीय सम्मान 2025 प्राप्त शिक्षिका डॉक्टर अमृता कुमारी को राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण दिया गया।

डॉक्टर अमृता कुमारी नवगछिया के रामधारी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, तेतरी पकड़ा, नवगछिया, भागलपुर की शिक्षिका हैं। इस प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक प्राप्त करने के बाद उन्हें जिले में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक प्रशिक्षण तकनीकों से लैस करना और विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन व बालिकाओं के लिए विशेष प्रोग्राम को प्रभावी ढंग से संचालित करना है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: