5
(2)

भागलपुर में ‘हेलमेट मैन’ के नाम से पहचाने जाने वाले बिहार पुलिस के सिपाही धनंजय पासवान ने इस बार रक्षा बंधन को सड़क सुरक्षा के नाम समर्पित किया। फिलहाल डायल 112 में कार्यरत धनंजय पासवान ने रक्षाबंधन के दिन करीब ढाई सौ बहनों से राखी बंधवाई और उनसे यह संकल्प करवाया कि वे और उनके परिवार के सदस्य दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करेंगे।

इस अनोखे आयोजन में भागलपुर शहर के साथ-साथ आसपास के गांवों और कस्बों से भी बहनों ने भाग लिया। धनंजय पासवान के हाथों में बंधी राखियां केवल एक रक्षासूत्र नहीं थीं, बल्कि उनमें जीवन रक्षा और जिम्मेदारी का संदेश भी छिपा था।

धनंजय पासवान का यह अभियान एक निजी हादसे से प्रेरित है। उन्होंने अपने परिवार के एक सदस्य को हेलमेट न पहनने के कारण सड़क दुर्घटना में खो दिया था। तभी से उन्होंने यह ठान लिया कि वे समाज में हेलमेट के प्रति जागरूकता फैलाएंगे।

वे केवल समझाते ही नहीं हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर खुद सड़क पर उतरकर लोगों को हेलमेट भी बांटते हैं। उनके इस जुनून ने उन्हें शहर में ‘हेलमेट मैन’ की पहचान दिला दी है।

रक्षाबंधन के दिन उनका यह संकल्प और अभियान चर्चा का विषय बन गया। राखी के धागों में इस बार भाई-बहन के रिश्ते से बढ़कर जीवन सुरक्षा का संदेश भी बंधा हुआ था ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: