



भागलपुर: वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की भागलपुर इकाई के जिला अध्यक्ष पद पर श्यामानंद सिंह की नियुक्ति के बाद जिले में खुशी की लहर है। इस अवसर पर सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें सम्मानित किया।

सम्मान समारोह में भाजपा बिहार की मीडिया पैनलिस्ट डॉ. प्रीति शेखर, शहर के प्रतिष्ठित बुद्धिजीवी राजीव कांत मिश्रा, नागरिक विकास समिति के संयोजक राकेश रंजन केसरी और मां आनंदी संस्थान की निदेशक प्रिया सोनी सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने श्यामानंद सिंह को बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उपस्थित लोगों ने कहा कि श्यामानंद सिंह जैसे कर्मठ और समर्पित व्यक्ति के नेतृत्व में भागलपुर जिले में वेब पत्रकारिता को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। वक्ताओं ने डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के इस दौर में संगठनात्मक नेतृत्व की आवश्यकता को महत्वपूर्ण बताया और आशा जताई कि श्यामानंद सिंह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।













