0
(0)

नवगछिया घाट ठाकुरबाड़ी में 51वां रामचरितमानस नवाह पारायण, दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नवगछिया । नवगछिया घाट ठाकुरबाड़ी में चल रहे 51वें श्री रामचरितमानस नवाह पारायण एवं श्री राम कथा के अमृत वर्षा के दूसरे दिन प्रयागराज से पधारे स्वामी विनोदानंद सरस्वती महाराज ने अपने प्रवचन से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

अपने प्रवचन में उन्होंने कहा कि जिस पर भगवान श्रीराम की कृपा होती है, उसे ही राम कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि जो हमारे पाप और दोषों का हरण करे, वही “हरि” है। जीवन में संयम और भक्ति का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि “भोजन हिसाब से करें और भजन खूब करें, भगवान का भजन ही मानव जीवन का कल्याण करता है।”

आयोजन के तहत प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक 25 विद्वानों द्वारा संगीतमय रामायण पारायण किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। यह धार्मिक आयोजन आगामी 27 मार्च तक जारी रहेगा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य शिव जयसवाल, बनवारी पंसारी, अशोक केडिया (मीडिया प्रभारी), अरुण यादुका, संतोष भगत, संतोष यादुका, अनिल भगत, विशाल चिरानिया, नरसिंह चिरानिया, किशन याहुका, प्रवीण भगत, अजय भगत, विनीत खेमका, कंचन खेमका, आनंद केडिया, पप्पू केडिया, शंकर चिरानिया, श्रवण केडिया, कन्हैया केडिया, आयुष खेमका, कैलाश अग्रवाल, अनिल चिरानिया सहित अन्य सदस्य सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

धार्मिक माहौल में पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है तथा श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: