



रामनवमी पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक नवगछिया सुशांत कुमार सरोज के आदेशानुसार नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल के नेतृत्व में पूरे नवगछिया शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में नवगछिया सर्किल इंस्पेक्टर मारकंडेय सिंह, नवगछिया थाना अध्यक्ष भारत भूषण, एसआई शिव प्रसाद रमाणी, एसआई राजेश राम, एसआई प्रभात कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। नवगछिया एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल ने बताया कि कल निकाले जाने वाले रामनवमी शोभा यात्रा को देखते हुए पहले थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक किया गया।रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर नवगछिया पुलिस मुस्तैद, Drone, वीडियोग्राफी के अलावे चप्पे चप्पे पर होगी पुलिस की निगरानी

फिर आयोजकों के साथ भी बैठक कर शांति पूर्वक शोभा यात्रा निकालने को लेकर कहा गया। इसी को देखते हुए शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया है। बिहपुर, खरीक और नारायणपुर में भी बड़े आयोजन किया जाता है। वहां पर भी सभी जगहों पर पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया गया है। सभी जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम की गई है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। नवगछिया का इतिहास रहा है कि शांतिपूर्ण तरीके से और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व त्योहार लोग मनाते हैं। इसमें कभी कोई दिक्कत नहीं हुई। आयोजकों के तरफ से भी पूरा सहयोग पुलिस प्रशासन को मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर भी नवगछिया पुलिस प्रशासन का नजर बना रहेगा।शोभा यात्रा में ड्रोन कैमरा से भी निगरानी रखी जाएगी। नवगछिया अनुमंडल में लगभग 1500 लोगों के उपर 107 की कार्यवाही की गई है। आम लोगों से अपील है कि वह भक्तिमय माहौल में शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्दपूर्ण वातावरण में यह पर्व मनाए। पुलिस प्रशासन हमेशा आप लोगों के साथ है और खड़ी है। फ्लैग मार्च नवगछिया थाना से निकलते हुए गौशाला रोड, महराज जी चौक, चैती दुर्गा मंदिर होते हुए मख्खातकिया नवादा पंचमुखी हनुमान मंदिर तक फिर वहां से वापस उसी रुट होते हुए महाराज जी चौक, दुर्गा मंदिर चौक, वैशाली होटल, स्टेशन रोड, मील टोला, रसलपुल ढाला होते हुए नाया टोला घुमते हुए एनएच 31 होते हुए पकड़ा गांव से तेतरी गांव होते हुए तेतरी जिरोमाइल फिर वापस थाना आकर खत्म हो गया।
















