



नवगछिया। बीते 6 जनवरी 2024 को वादी परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी अमरेंद्र प्रसाद यादव पिता स्व पलकधारी यादव के द्वारा लिखित आवेंदन दिया गया कि 3 जनवरी 2024 को घर से निकलने के क्रम में गोलू यादव, सौरव यादव दोनो पिता मनोज यादव, मनोज यादव पिता स्व राजेंद्र यादव के द्वारा रंगदारी का मांग किया। जिसका विरोध करने पर गाली गलौज औऱ मारपीट किया। इस संबंध मे परबत्ता थाना कांड संख्या 8/24 सुसंगत धाराओं के तहत दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम मे 11 अगस्त को कांड के प्राथमिकी अभियूक्त सौरव कुमार पिता मनोज यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।













