0
(0)

भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रंगदारी और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पीड़ित द्वारा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 मार्च 2026 की रात करीब 8:30 बजे वादी नवीन पासवान ने गोपालपुर थाना को सूचना दी कि संजय यादव, विष्णु यादव एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनसे एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई। जब उन्होंने रंगदारी देने से मना किया तो आरोपियों ने हथियार के बट तथा लाठी-डंडे से उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वे घायल हो गए।

आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने वादी के पॉकेट से 5,000 रुपये भी छीन लिए। घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल नवीन पासवान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

वादी के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने गोपालपुर थाना कांड संख्या 78/26 दर्ज किया। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2), 115(2), 308(2), 308(5), 308(4), 352, 3(5) तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त आरोपी हिमांशु कुमार (पिता – हिरालाल यादव), निवासी करारी तीनटंगा, थाना गोपालपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: