5
(2)

नवगछिया : 11 नवंबर 2024 को वादी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि इनके पड़ोसी इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के बिनोवा निवासी रतन मंडल पिता रूपन मंडल के द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रंगदारी न देने के कारण इनके खेत में बोया सरसों का फसल को जबरन जोत दिया गया है। इस संबंध में इस्माईलपुर थाना कांड संख्या 119/24, 11 नवंबर 2024 धारा- 308(2) (5)/324(4)/3(5) बीएनएस दर्ज कर किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में रविवार को घटना में संलिप्त अभियुक्त इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के बिनोवा निवासी रतन मंडल पिता रूपन मंडल को गिरफ्तार किया गया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: