0
(0)

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र में हुए गोलीबारी और लूटकांड के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में नवगछिया पुलिस जिला की ओर से आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर 2024 को रंगरा थाना क्षेत्र स्थित सदभाव टोल प्लाजा के पास किसान सुमित कुमार मंडल के साथ लूटपाट की गंभीर घटना को अंजाम दिया गया था। इस वारदात के बाद रंगरा थाना में कांड संख्या 124/24 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के तहत इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं, तीसरा आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

रविवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर फरार आरोपी इंदल कुमार उर्फ इन्द्रजीत कुमार, पिता कर्ण सिंह, निवासी सधवा, थाना रंगरा, जिला भागलपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिससे घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित आरोपियों के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कांड में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी लगातार की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: