



रंगरा – रंगरा सीएचसी में शनिवार को 293 लोगों का कोरोना जांच रैपिड एंटीजन किट से किया गया. सबों की रिपोर्ट नेगटिव आयी है. डॉ रंजन ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 25 दिनों से कोरोना का महज एक मामला सामने आया है.

लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है. डॉ रंजन ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने घरों से निकलें तो मास्क अवश्य पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें.
















