


नवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक स्थित सरकारी अस्पताल के समीप ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय के सेकेंड ब्रांच का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में एक अच्छे शैक्षणिक संस्थान की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय के नए ब्रांच के खुलने से आसपास के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं नीतीश कुमार, नियति कुमारी, दीपा भारद्वाज, नंदनी कुमारी, प्रीतम कुमारी और विनीता कुमारी उपस्थित रहीं। वहीं विद्यालय के निदेशक धरमलाल मंडल और बेबी कुमारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनंत कुमार, अभिभावकगण और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।















