



नवगछिया के रंगरा सीएचसी के कोविड – 19 वैक्सीनेटरों और वेरीफायरों को उनके मेहनताने की रकम नहीं दी गयी गयी है. शनिवार को बड़ी संख्या में वैक्सीनेटरों ने सीएचसी पहुंच कर प्रबंधन से मेहनताने की रकम जल्द से जल्द देने की मांग की है. सभी युवक युवतियों ने कहा कि दिसंबर में काम बंद किया गया, उसके बाद से मेहनताना मांगने पर रोज टाल मटोल किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि अभी फंड नहीं है. वैक्सीनेटरों और वेरीफायरों ने जल्द से जल्द मेहनताना देने अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी दी है. इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा मामले को वरीय पदाधिकारियों से अवगत कराया जाएगा ।
















