0
(0)

नवगछिया : राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं राज्य आयुष समिति, बिहार के तत्वावधान में जिला आयुष समिति, भागलपुर द्वारा रंगरा पंचायत में आयुष ग्राम का गठन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आयुष पद्धति की जानकारी देना तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान रंगरा पंचायत को औपचारिक रूप से आयुष ग्राम घोषित किया गया। जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्याम नारायण प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालित आयुष पद्धति आधारित चिकित्सा कार्यक्रम अत्यंत लाभकारी है। इसके माध्यम से लोगों को प्राकृतिक एवं पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

डॉ. प्रमोद कुमार दास ने लोगों को दैनिक जीवन में अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया और बताया कि कैसे व्यक्ति स्वयं एवं अपने परिवार को स्वस्थ रख सकता है। वहीं योगा ट्रेनर गोपाल झा ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया और कहा कि जोड़ों एवं नसों से संबंधित बीमारियों में योग अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने कहा कि योग से शारीरिक एवं मानसिक तनाव दूर होता है और यह जीवन जीने की एक महत्वपूर्ण कला है।

कार्यक्रम के दौरान आयुष चिकित्सकों द्वारा लगभग 130 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक दवाइयां वितरित की गईं।

इस अवसर पर डॉ. प्रमोद कुमार दास, डॉ. भारती सिंह, डॉ. निहारिका, योगा ट्रेनर गोपाल झा, उप प्रमुख दिवाकर सिंह, पंसस प्रदीप कुमार ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: