5
(1)

भागलपुर : 9 जून से 14 जून 2025 तक हरियाणा के रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एम.डी.यू.) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मुए थाई प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिहार की टीम रोहतक के लिए रवाना हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार मुए थाई संघ के सचिव ब्रजेश कुमार ने बताया कि विभिन्न आयु एवं भार वर्गों से कुल 18 खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम के लिए किया गया है।

बालक वर्ग में चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

  • अंडर-9 वर्ष, -20 किलोग्राम भार वर्ग: शिवांश कुमार
  • कैडेट बालक वर्ग, -30 किलोग्राम: सूर्या आदित्य सिंह
  • जूनियर बालक वर्ग:
  • -54 किलोग्राम: रोशन कुमार
  • -51 किलोग्राम: राहुल कुमार
  • -60 किलोग्राम: सचिन कुमार
  • -63.5 किलोग्राम: विकास कुमार
  • -63.5 किलोग्राम: अजय कुमार
  • -67 किलोग्राम: सूरज कुमार गुप्ता
  • सीनियर बालक वर्ग:
  • -67 किलोग्राम: सुमित कुमार
  • -71 किलोग्राम: मोहम्मद अबरार

बालिका वर्ग में चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

  • सब-जूनियर बालिका वर्ग:
  • -36 किलोग्राम: स्तुति कुमारी
  • -38 किलोग्राम: बिंदु कुमारी
  • -40 किलोग्राम: शिवांगी कुमारी
  • -42 किलोग्राम: अमायरा राज
  • -44 किलोग्राम: दीपमाला कुमारी
  • अंडर-23 बालिका वर्ग:
  • -51 किलोग्राम: अनु सिंह
  • -54 किलोग्राम: कोमल कुमारी
  • सीनियर महिला वर्ग:
  • -45 किलोग्राम: मीरा कुमारी

बिहार मुए थाई संघ के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, भागलपुर जिला मुए थाई संघ के अध्यक्ष शिवबंदू कुमार, सचिव पूजा कुमारी, अरविंद कुमार यादव, राजकुमार यादव एवं दीपक राज ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार की टीम से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ खेलने का आह्वान किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: