



नवगछिया । राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर रविवार को बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट अंचल नवगछिया का अंचल सम्मेलन सामुदायिक भवन झरकहवा में आयोजित हुआ। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव द्वारा किया गया। खुला सत्र का उद्घाटन संयुक्त रूप से जिला सचिव श्यामनंदन सिंह, राज्य प्रतिनिधि त्रिपुरारी चौधरी और जिला अंकेक्षक जितेंद्र कुमार ने किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने हिंदी को राष्ट्र का गौरव और सम्मान बताया। अंचल चुनाव हेतु प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन चुनाव पदाधिकारी सह प्रखंड प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने करते हुए चुनाव के संबंध में विस्तृत चर्चा कर नियमों से अवगत कराया। तदोपरांत पुरानी कमिटी को भंग करने की घोषणा की गई तथा नये कमिटी गठन हेतु पैनल को प्रस्तुत किया गया जो ध्वनि मत से पारित किया गया। अंचल अध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद, सचिव मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष आशीष कुमार, गुड़िया कुमारी और मनोज कुमार रजक, संयुक्त सचिव प्रशांत कुमार, राजीव कुमार और सुलेखा कुमारी को निर्वाचित किया गया। अंकेक्षक अभिनंदन राय, मीडिया सह आईटी सेल प्रभारी मंजीत कुमार को बनाया गया। राज्य प्रतिनिधि आशीष कुमार, प्रशांत कुमार, मंजीत कुमार, अनिल कुमार सिंह, जयनाथ यादव सहित नौ राज्य प्रतिनिधि एवं अजीत कुमार राय, दिगंबर राय, प्रशांत कुमार, संजीव कुमार, श्याम नारायण सिंह ,अभिनव आनंद, सियाराम यादव, घनश्याम कुमार, पवन कुमार भारती, लालमणि देवी, सरिता कुमारी, नंद कुमार सिंह, आशा कुमारी, अमित कुमार, विनय कुमार राय, विनय कुमार यादव, शीला कुमारी एवं उदय कुमार सिंह समेत 18 जिला प्रतिनिधि चयनित किए गए। चुनाव पदाधिकारी ने सूची अनुमोदित किया। जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार दीपक ने सम्मेलन को शानदार बताते हुए नवनिर्वाचित संघीय पदधारक को पूरे मनोयोग और कर्मठता से संगठन हित में कार्य करने हेतु अपील किया। जिला संघीय पदाधिकारियों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारी और आम शिक्षको को आगामी 21 सितंबर को वृंदावन गार्डन भागलपुर में आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया।













