0
(0)

भागलपुर : व्यवहार न्यायालय परिसर, भागलपुर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, प्रधान न्यायाधीश राजकुमार राजपूत, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1 मिलन कुमार, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्रा, उप न्यायाधीश-1 धर्मेंद्र कुमार पांडे तथा जिला बार एसोसिएशन के सचिव सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के महासचिव अंजनी कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में हजारों की संख्या में लोग अपने मामलों के निष्पादन के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के शमनीय मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि न्यायालय के विद्वान न्यायाधीश एवं अधिवक्ता इस कार्य में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन लोक अदालत के माध्यम से कराया जाए, ताकि आम लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके।

उन्होंने कहा कि यदि शमनीय मामलों का निष्पादन लोक अदालत में नहीं किया जाएगा तो इनका अतिरिक्त बोझ न्यायपालिका पर पड़ेगा और महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई प्रभावित हो सकती है। इसलिए लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का समाधान कर न्याय व्यवस्था को सुचारु बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: