0
(0)

नवगछिया । व्यवहार न्यायालय नवगछिया में 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर सोमवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवगछिया पुलिस जिला के सभी थानों के थानाध्यक्ष शामिल हुए और लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय नीतू कुमारी ने की। इस अवसर पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय सह एसडीजेएम एवं लोक अदालत के सचिव दीपक कुमार भी उपस्थित थे।

बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी की समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए।

साथ ही जिन मामलों को लोक अदालत में रखा जाना है, उनके पक्षकारों को समय पर नोटिस की तामिला सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाकर आपसी सहमति से अपने विवादों का निबटारा करा सकें।

बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आपसी सहमति से मामलों का त्वरित और सुलहपूर्ण समाधान करना है, जिससे न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम हो सके और आम लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: