0
(0)

नवगछिया : व्यवहार न्यायालय नवगछिया परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति से निष्पादन किया गया। इस लोक अदालत में कुल 523 मामलों का निपटारा किया गया। वहीं बैंक ऋण से जुड़े मामलों में 29,13,854 रुपये के समझौते किए गए, जबकि 2,91,385 रुपये की वसूली भी की गई।

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन के लिए न्यायालय परिसर में कुल पांच पीठों का गठन किया गया था। प्रत्येक पीठ में न्यायिक पदाधिकारी के साथ पैनल अधिवक्ता भी मौजूद थे।

पीठ संख्या–1 के पीठासीन पदाधिकारी जिला अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सुनील कुमार सिंह थे, जिनके साथ पैनल अधिवक्ता नवीन कुमार उपस्थित थे।
पीठ संख्या–2 के पीठासीन पदाधिकारी जिला अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय नीतू कुमारी थीं, जबकि पैनल अधिवक्ता कुंजलता कुमारी मौजूद थीं।
पीठ संख्या–3 के पीठासीन पदाधिकारी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम अभिषेक आनंद थे, जिनके साथ पैनल अधिवक्ता राकेश रंजन उपस्थित थे।
पीठ संख्या–4 के पीठासीन पदाधिकारी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार थे तथा पैनल अधिवक्ता कृष्ण कुमार आजाद मौजूद थे।
पीठ संख्या–5 के पीठासीन पदाधिकारी अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक कुमार थे, जिनके साथ पैनल अधिवक्ता नंदलाल यादव उपस्थित थे।

लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निपटारा किया गया, जिससे पक्षकारों को त्वरित न्याय मिलने के साथ ही समय और धन की भी बचत हुई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: