5
(1)

नवगछिया। नवगछिया के प्रतिभावान खिलाड़ी धर्मचंद भगत आज राष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मैसूर, कर्नाटक के लिए रवाना हुए। योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 50वीं राष्ट्रीय योगा खेल प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 12 अक्टूबर तक मैसूर में किया जाएगा।

नवगछिया योगा अकैडमी के मुख्य कोच घनश्याम प्रसाद ने बताया कि धर्मचंद भगत ने हाल ही में बिहार योगा संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी उत्कृष्टता साबित की थी। उसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें बिहार टीम में शामिल किया गया है, जिससे नवगछिया और पूरे भागलपुर जिले का गौरव बढ़ा है।

धर्मचंद के मैसूर रवाना होने के अवसर पर जिला योगा संघ के अध्यक्ष आर. पी. राकेश, उपाध्यक्ष रामकुमार साहू, नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, समाजसेवी अशोक सिंह, फूड प्लाजा के संस्थापक संतोष कुमार, कैरम संघ के सचिव संजय सिंह और मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया सहित कई खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

सभी ने धर्मचंद भगत की सफलता की कामना करते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वर्ण पदक जीतकर बिहार और नवगछिया का नाम रोशन करेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: