5
(1)

भागलपुर। बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में राज्य स्तर पर की गई समीक्षा में जून 2025 में भागलपुर जिला पहले पायदान पर रहा। बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में कार्य उपलब्धियों के आधार पर जिलों की रैंकिंग निर्धारित किये जाने के प्रासंगिक पत्र द्वारा संसूचित मापदंडों (पैरामीटर्स) एवं जिलों के कार्य-निष्पादन (परफॉर्मेंस) का सर्विस प्लस एप्लीकेशन .

(serviceonline.bihar.gov.in) एवं अधिकार एप्लीकेशन (rtps.bihar.gov.in) से प्रदान की जाने वाली सेवाओं एवं अन्य संगत आकड़ों तथा बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के वेबसाइट (bpsm.bihar.gov.in) पर साप्ताहिक प्रतिवेदन प्रपत्र में अपील, दंड अधिरोपण के प्रतिवेदन के आधार पर माह जून, 2025 के लिए जिलावार रैंकिंग निर्धारित की गई।

जिसमें भागलपुर जिला 1 जनवरी 2022 से जून 2025 तक 52 लाख 85 हजार 960 प्राप्त आवेदनों में से 52 लाख 83 हजार 163 आवेदनों को निष्पादित किया। इस प्रकार भागलपुर ने 99.95% आवेदनों को निष्पादित किया। भागलपुर में 9.995 अंक प्राप्त किया। 1 जून 2025 से 30 जून 2025 तक भागलपुर जिले में 1 लाख 35 हजार 971 आवेदन आरटीपीएस के माध्यम से प्राप्त किए गए। जिनमें से 1 लाख 35 हजार 969 आवेदनों का निष्पादन किया गया। इस प्रकार 99.99% आवेदनों का निष्पादन किया गया और भागलपुर में ओवर ऑल 10 अंक प्राप्त कर संपूर्ण बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: