



भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में एसआईआर को लेकर अपर समाहर्ता दिनेश राम की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर से संबंधित प्राप्त दावा-आपत्ति प्रपत्र संख्या 9, 10 एवं 11 की हार्ड कॉपी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई।

बैठक में बताया गया कि एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृत) मतदाताओं की सूची सभी प्रखंड कार्यालयों, पंचायत कार्यालयों एवं मतदान केंद्रों पर प्रदर्शित की गई है। इसके साथ ही यह सूची भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई गई है।

अपर समाहर्ता ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे प्रदर्शित सूची का मिलान कर लें। यदि किसी योग्य व्यक्ति का नाम सूची से छूट गया हो तो उसका नाम जुड़वाने के लिए प्रपत्र संख्या 6 में आवेदन कराया जाए और यदि किसी अयोग्य व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज हो गया हो तो उसे हटाने हेतु आपत्ति दर्ज कराई जाए।













