0
(0)

भागलपुर जिले के सबौर स्थित सबौर उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मैच की शुरुआत कराई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी तथा बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

उद्घाटन के दौरान शहनवाज हुसैन ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। इससे समाज में भाईचारा और आपसी एकता मजबूत होती है। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में युवाओं को नशे और गलत रास्तों से दूर रहकर खेलकूद में ध्यान लगाना चाहिए। खेल के माध्यम से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि आज सरकार की विभिन्न योजनाओं के जरिए खिलाड़ियों को बेहतर अवसर भी मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों ही खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। युवाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाना चाहिए।

वहीं पत्रकारों द्वारा सबौर में स्टेडियम निर्माण से जुड़े सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस विषय पर भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ही बेहतर जानकारी दे सकते हैं।

इसके बाद शहनवाज हुसैन नाथनगर के शाहपुर पहुंचे, जहां उन्होंने साचों राय के आवास पर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य रखने की बात कही।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कई स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: