0
(0)

भागलपुर । सबौर महाविद्यालय, सबौर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. नाज परवीन के निर्देशन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा प्रभारी प्राचार्य को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करने के साथ हुई।

इस अवसर पर महाविद्यालय की महिला शिक्षिकाओं और महिला शिक्षकेत्तर कर्मियों ने मिलकर केक काटकर महिला दिवस मनाया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. नाज परवीन ने सभी महिला शिक्षिकाओं और शिक्षकेत्तर कर्मियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. अनिता कुमारी ने कहा कि महिला दिवस महिला सशक्तिकरण की पहचान है। वहीं डॉ. रंजना कुमारी ने महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। डॉ. बी. नूरजहां ने कहा कि यह दिवस महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। डॉ. कुमारी मधुलता ने कहा कि आज महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।

डॉ. मयंक वत्स ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव सर्वोच्च स्थान दिया गया है। वहीं डॉ. मनिलाल पासवान ने समाज में नारी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सावित्रीबाई फुले के योगदान को याद किया। महाविद्यालय के प्रधान सहायक राकेश ठाकुर ने कहा कि आधुनिक समय में महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही है और यह समाज के लिए सकारात्मक संकेत है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ. नाज परवीन ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला दिवस का मनाया जाना महिलाओं के बढ़ते सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और निरंतर आगे बढ़ रही हैं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के कई शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मयंक वत्स ने किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: