0
(0)

भागलपुर। 7 निश्चय-3 से बढ़ेगा अपना बिहार कार्यक्रम के अंतर्गत सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living) अभियान के तहत जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अपने कार्यालय कक्ष में आम जनता के आवेदनों पर जन-सुनवाई की।

इस दौरान कुल लगभग 16 आवेदनों की सुनवाई की गई, जिनमें लंबित पेंशन एवं भूमि विवाद से संबंधित मामले प्रमुख थे। जन-सुनवाई के दौरान एक दिव्यांग आवेदक व्हीलचेयर पर जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपनी समस्या रखी।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व), अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) सहित सभी जिला स्तरीय, प्रखंड स्तरीय, अंचल एवं थाना स्तर के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में सबका सम्मान–जीवन आसान के तहत आम जनों की शिकायतों की सुनवाई की।

इस अवसर पर आम नागरिकों की शिकायतों का पंजीकरण किया गया तथा उन्हें प्राप्ति रसीद प्रदान की गई। साथ ही शिकायतकर्ताओं के बैठने की समुचित व्यवस्था, शुद्ध पेयजल एवं शौचालय की सुविधा सभी कार्यालयों के समीप उपलब्ध कराई गई।

उल्लेखनीय है कि 7 निश्चय-3 से बढ़ेगा अपना बिहार कार्यक्रम के अंतर्गत सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living) के तहत प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को सभी पदाधिकारियों द्वारा आम जनता के आवेदनों की नियमित सुनवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: