


निभाष मोदी,भागलपुर।

भागलपुर के सबौर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिक राज को बरारी के मुखिया जयकरण पासवान ने जान मारने की धमकी दी है। जिसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारियों को देने के साथ-साथ सबौर थाने में बरारी के मुखिया जयकरण पासवान और उनके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दरअसल मुखिया अपने समर्थकों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी के पास पहुंचे और किसी की बहाली की मांग की। जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी का कहना है

कि उनके अधिकार क्षेत्र में किसी की बहाली करने का कोई नियम नहीं है। उसके बावजूद भी मुखिया के द्वारा गाली गलौज किया गया और उनकी गाड़ी रोक कर जान से मारने की धमकी दी गई और एसी एसटी मामले में फंसाने की धमकी देने लगे। जिसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी और अपनी सुरक्षा को लेकर मांग की है। वही थाने में मामला भी दर्ज करा दिया है। वही जब न्यूज़ एटिन की टीम ने मुखिया से संपर्क करने का प्रयास किया तब वह कुछ भी बोलने से इनकार किए हैं। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
















