



परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पहुंच पथ पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल जगतपुर निवासी शंकर यादव के पुत्र अमित कुमार हैं। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया।
















