5
(1)

भागलपुर में सड़क हादसे में घायल एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बांका जिले के धौरैया निवासी डोमी पासवान के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

जानकारी के अनुसार, डोमी पासवान सनहौला ब्लॉक चौक के पास मजदूरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान देर रात करीब 1:30 बजे उनकी मौत हो गई।

मौत की खबर फैलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतक के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। पत्नी ने बताया कि डोमी पासवान मेहनत-मजदूरी करके ही परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत के बाद परिवार पर गहरा संकट आ गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: