5
(1)

भागलपुर में शनिवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान कजरैली थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी 24 वर्षीय शक्ति पासवान के रूप में हुई है। घटना तिलकामांझी थाना क्षेत्र के डिक्शन मोड़ के पास की है।

पुलिस के अनुसार शक्ति पासवान अपने गांव की एक महिला के साथ सुबह करीब चार बजे बाइक से दुर्गा पूजा का मेला देखने भागलपुर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक एक ठेले से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शक्ति पासवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे डायल-112 पुलिस टीम की मदद से तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी।

परिजनों ने बताया कि शक्ति कपड़े की दुकान में काम करता था। भाई दीपक कुमार ने कहा कि शक्ति रात में अपनी बहन और बच्चों को मेला घुमाकर करीब 2 बजे घर लौटा था। इसके बाद दुकान के मालिक सन्नी ने उसे फोन कर गांव की महिला पूनम देवी को मेला घुमाने के लिए भेज दिया। सुबह चार बजे जब दीपक ने सन्नी को फोन किया तो उसने बताया कि शक्ति महिला के साथ मेला घूमने भागलपुर गया है और वहीं से दुकान चला जाएगा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक की रफ्तार तेज थी, इसी कारण यह हादसा हुआ। महिला की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: