0
(0)

नवगछिया : कटरिया रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सधुआ बाजार में देर रात भीषण आग लगने से आधा दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। आग लगने की जानकारी करीब सुबह 3:45 बजे मिली, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा युवा मोर्चा रंगरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनुराग आर्य ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल बिजली विभाग को सूचित कर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद करवाई तथा आसपास के फायर स्टेशनों और रंगरा थाना को जानकारी दी।

ग्रामीणों ने भी साहस का परिचय देते हुए बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और आग को फैलने से रोकने की कोशिश की। हालांकि पास में बिजली ट्रांसफार्मर होने के कारण खतरा लगातार बना रहा। इसी दौरान दुकानों में रखे गैस सिलेंडरों के एक-एक कर फटने से लोगों में भय का माहौल बन गया, फिर भी स्थानीय लोग आग बुझाने में जुटे रहे।

सूचना पर रंगरा थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। नवगछिया, गोपालपुर तथा साहू परबत्ता फायर स्टेशन से पहुंची दमकल की गाड़ियों ने संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया।

आग की इस घटना में नाश्ता दुकान, सैलून, मुर्गा फार्म, दर्जी की दुकान और चाय दुकान सहित कई प्रतिष्ठान पूरी तरह जल गए। शिव यादव, राजेंद्र रजक और सुधीर ठाकुर सहित कई दुकानदारों की दुकानें पूरी तरह नष्ट हो गईं, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

घटना के बाद अनुराग आर्य ने जिला प्रशासन और बिहार सरकार से प्रभावित दुकानदारों को उचित मुआवजा देने तथा रंगरा क्षेत्र में स्थायी फायर स्टेशन यूनिट स्थापित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: