0
(0)

नवगछिया के रंगरा प्रखंड के सधुआ चापर पंचायत स्थित काली मंदिर के पास पंचायत भवन में किसानों की डिजिटल पहचान (फार्मर आईडी) निर्माण के लिए विशेष महाशिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।

विशेष सर्वेक्षण कानूनगो मो. सलमान ने बताया कि सरकार की पहल पर किसानों की डिजिटल पहचान बनाने के उद्देश्य से यह विशेष शिविर लगाया गया है। फार्मर आईडी बनने से किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी और उनकी जानकारी सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रखी जाएगी।

किसान सलाहकार बालकिशोर यादव ने बताया कि सधुआ चापर पंचायत में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के कुल 813 लाभार्थी हैं। विशेष अभियान के तहत अब तक 257 किसानों का फार्मर आईडी बनाया जा चुका है, जबकि 700 किसानों का KYC (केवाईसी) पूरा किया गया है। जिन किसानों का फार्मर आईडी और केवाईसी पूरा हो गया है, उन्हें भविष्य में योजना की राशि और अन्य लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सकेंगे।

शिविर के दौरान किसानों की समस्याओं को भी सुना गया और मौके पर ही उनका समाधान करने का प्रयास किया गया। महाशिविर को सफल बनाने में किसान सलाहकार, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण अमीन मनीष कुमार, कार्यपालक सहायक रूचि राज, विकास मित्र प्रमिला दास सहित अन्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: