5
(1)

भागलपुर : कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र निवासी मनोज मंडल की मौत रहस्यमय परिस्थितियों में हो गई है। परिजनों के अनुसार वे पिछले दस दिनों से लापता थे। लगातार खोजबीन के बाद कहलगांव थाना पुलिस से जानकारी मिली कि मनोज मंडल नशे की हालत में मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि जब वे मनोज को लेकर भागलपुर आ रहे थे, उस दौरान उन्होंने खुद बताया कि साहिबगंज स्टेशन पर किसी ने उन्हें कोल्ड ड्रिंक पिलाई थी। इसके बाद उन्हें कुछ भी याद नहीं रहा। उनका यह बयान घटना को और भी संदिग्ध बना देता है।

मनोज की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। वहीं, उनकी पत्नी भी पिछले तीन महीनों से लापता हैं। इस संबंध में परिजनों ने बरारी थाना को पहले ही सूचना दी थी, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: